हल्द्वानी, जून 23 -- रामनगर। टिहरी गढ़वाल में हुए केतन हत्याकांड के विरोध में सोमवार रात ग्राम मालधन क्षेत्र में अंबेडकरवादी मिशन द्वारा एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च खुशी राम इंटर कॉलेज से शुरू होकर सेक्टर नंबर दो चौराहे तक गया। लोगों ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल एक जनसमूह की उपस्थिति नहीं, बल्कि न्याय के प्रति उनकी सामूहिक प्रतिबद्धता है। इस आयोजन के माध्यम से समाज ने संदेश दिया है कि मानवता अभी जीवित है और वे तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक केतन के हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- रानीखेत में बाल्मीकि समाज के लोग भड़के यहां अंबेडकरवादी मिशन के अध्यक्ष गोपाल राम आर्य, संरक्षक किशोरी लाल, राजन प्रसाद, रमेश चन्द्र, भूपाल राम,...