देहरादून, जून 19 -- नई टिहरी। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने प्रतापनगर के देवल गांव के केतन लाल हत्याकांड की कड़ी भर्त्सना करते हुए आरोपितों को कठोर सजा दिए जाने को लेकर सरकार से केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की। कहा कि प्रदेश सरकार ने इस घटना पर एक शब्द नहीं बोला। आलम यह है कि प्रावधान के बावजूद डीएम और एसएसपी ने पीड़ित परिवार और गांव का निरीक्षण तक नहीं किया। देवल गांव से लौटकर शुक्रवार को यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद टम्टा ने कहा कि टिहरी सामाजिक समरसता का केंद्र रहा है। यहां बूढ़ाकेदार में एक ही मकान में ब्राह्मण, राजपूत और एससी परिवार ने सालों तक निवास कर दुनिया को संदेश दिया था। यह भी पढ़ें- केतन हत्यांकाड में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की मांग लेकिन एक छोटी सी भूल ने पिता को हत्यारा और परिवार को आरोपी बना दिया। ...