हल्द्वानी, जून 12 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ने टिहरी जिले में पिछले दिनों अत्यधिक मारपीट व उत्पीड़न से हुई अनुसूचित समाज की युवा केतन लाल की मौत पर विरोध दर्ज कराया है। हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मोनिका के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। परिजनों को मुआवजा प्रदान करने की मांग भी की गई। ज्ञापन देने वालों में मूल निवासी संघ के आरआर लोहिया, प्रदेश संगठन सचिव एडवोकेट गंगा प्रसाद, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, मुकेश बौद्ध, वीरेंद्र चंद्र, पुष्पा, अंशुमन, योगिता, मयंक कुमार, भुवन चंद्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दलित युवक की हत्या को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने टिहरी में किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- केतन लाल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन यह भी पढ़ें- टिह...