पुणे, जुलाई 2 -- Ketan Murder Case Update: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया अपडेट सामने आया है। आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी के खिलाफ केस मजबूत करने के लिए पुलिस अब नए ऐंगल से भी जांच कर रही है। जांचकर्ताओं के लिए अब सबसे बड़ी मिस्ट्री यह है कि आखिर हत्या के पहले केतन का फोन किन हालातों में सिया के पास गया। बता दें, केतन की हत्या के बाद उसका फोन सिया के पास था। जब अग्रवाल परिवार घटना के बाद लोहगढ़ फोर्ट पहुंचा, तब सिया ने फोन को उनके हवाले किया। मामले की जांच कर रहे लोगों को संदेह है कि सिया ने केतन के फोन को अपने पास रखा और फिर हत्या के बाद इसमें से सबूत डिलीट कर दिए। फिलहाल केतन के फोन को फोरेंसिक लैब भेजा गया है।सिया को लेकर उसके घर पहुंची पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस लगातार इस मामले में सिया और चेतन के खिलाफ सबूत...