नई दिल्ली, जून 27 -- Ketan Agarwal and Siya Goyal: पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को सिया और केतन का रिश्ता पक्का करवाने वाले मित्तल दंपत्ति से भी पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस के बुलावे पर थाने पहुंचे नरेंद्र और रेनू मित्तल ने अपनी भतीजी के ऊपर लगे इन आरोपों पर हैरानी जताई। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि सिया कोई ऐसा कदम उठा लेगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान नरेंद्र और रेनू मित्तल ने पूरे घटनाक्रम को विस्तार से बताते हुए रिश्ता पक्का करवाने में अपनी अच्छी नियत का जिक्र किया। दंपत्ति ने बताया कि उन्हें इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि सिया का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा...