नई दिल्ली, जुलाई 1 -- Ketan Agarwal murder case update: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड ने पिछले एक हफ्ते से देश भर में सुर्खियां बटोरीं हुई हैं। पूरा देश इस केस में दिलचस्पी ले रहा है। इस केस को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जिसने इस मामले को और भी ज्यादा हैरतअंगेज बना दिया है। मंगेतर और उसके प्रेमी की खौफनाक साजिश का शिकार बने केतन अग्रवाल की हत्या के बारे में एक और दावा किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि केतन और सिया का रिश्ता पक्का करवाने के पहले दोनों परिवारों ने इनकी कुंडलियां भी मिलवाई थीं। हिंदू परंपराओं के अनुसार मिलने वाले 36 गुणों में से दोनों के 27 गुण आपस में मिले थे। ज्योतिष के मुताबिक इसे एक बेहतर रिश्ता माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषियों ने दोनों के रिश्ते को एक आदर्श रिश्ता करार दिया था। दोनों परिवारों क...