आगरा, फरवरी 5 -- आगरा। एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल सिकंदरा के विद्यार्थियों ने केईओ (नॉलेज एक्सचेंज अपॉर्चुनिटी) प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भारत की विभिन्न लोक कथाओं, उनकी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि एवं नैतिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियाँ अत्यंत सराहनीय रहीं और कार्यक्रम बहुत ही सफल एवं यादगार रहा। प्रधानाचार्य मोहित गर्ग एवं निदेशक गुंजन गर्ग ने बच्चों को भारत की समृद्ध लोक संस्कृति एवं लोक कथाओं के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की। आयोजन को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर दीप्ति चौहान, काउंसलर परिणिता निगम तथा विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...