बांदा, जनवरी 28 -- बांदा। 77 वें गणतंत्र दिवस पर बुखारेस्ट (रोमानिया) में बांदा निवासी लेखक और अधिकारी केडी सिंह की कविता वैश्विक मंच पर गूंजी। जहां उन्होंने सोमवार को सुदूर पूर्वी यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में स्थित, रोमानिया और माल्दोवा दोनों राष्ट्रों के संयुक्त भारतीय दूतावास में गणतंत्र दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि भारत से बाहर, किसी अन्य देश में तिरंगे को फहराते और लहराते हुए देखना एक गौरवपूर्ण रोमांच उत्पन्न करता है। गणतंत्र यही, जनतंत्र यही"शीर्षक कविता का पाठ बुखारेस्ट में भारत के गणतंत्र दिवस पर प्रवासी भारतीय समुदाय के बीच किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...