केडीसी ब्लू ने एक विकेट से जीता मुकाबला
बहराइच, मई 11 -- बहराइच, संवाददाता। किसान डिग्री कॉलेज में केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में अंडर-16 समर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। सोमवार को केडीसी ऑरेंज एवं केडीसी ब्लू के बीच मुकाबला खेला गया। केडीसी ऑरेंज के कप्तान उपमन्यु वाजपेई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 50 ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीसी ऑरेंज 30 ओवर में 168 रनों पर ऑल आउट हो गई। कप्तान उपमन्यु वाजपेई ने सर्वाधिक 92 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन अन्य किसी बल्लेबाज का उन्हें सहयोग नहीं मिल पाया। केडीसी ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाह निहाल ने तीन, सुंदरम एवं शिखर श्रीवास्तव ने दो-दो सफलताएं अर्जित की। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केडीसी ब्लू रोमांचक मुकाबले में 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.