कानपुर, जून 5 -- कानपुर। केडीए न्यू कानपुर सिटी योजना को धरातल पर लाने की प्रक्रिया ने एक कदम और बढ़ाया है। शुक्रवार को कानपुर विकास प्रा​धिकरण ने 19 काश्तकारों से 1.7 हेक्टेयर भूमि प्राधिकरण के पक्ष में क्रय की। इसके एवज में इन किसानों को 4.31 करोड़ रुपये के डिमांड बैंक ड्राफ्ट वितरित किए गए। भूमि अ​धिग्रहण की यह प्रक्रिया केडीए के भूमि बैंक अनुभाग व न्यू कानपुर सिटी परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह की देखरेख में की गई। डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि आपसी सहमति के आधार पर यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है।21 काश्तकारों से करीब 2.1 हेक्टेयर भूमि (कीमत करीब 8.62 करोड़) क्रय की जाएगी। इसका सत्यापन एआईजी(स्टांप) व उप जिलाधिकारी (सदर) ने कर लिया है। प्राधिकरण के पक्ष में क्रय किए जाने का अनुमोदन भी मिल गया है। इसके डिमांड ड्राफ्ट तै...