कानपुर, जनवरी 28 -- केडीए ने बिठूर के मटका चौराहे से जंगल वाटर पार्क मोड़ के बीच अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी की प्लॉटिंग समेत सारे निर्माण ढहा दिए। यहां साढ़े चार बीधा जमीन पर सोनू यादव एवं अन्य द्वारा किए गए निर्माण पर बुलडोजर गरजा। वहीं बिठूर इलाके में ही अन्य स्थल पर चार बीघे में की जा रही प्लॉटिंग के साथ ही रोड, नाला, दीवार, बिजली के पोल, इंट्री गेट और बाकी निशानदेही को तीन जेबीसी से तोड़ दिया गया। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर जोन एक बी के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने यह कार्रवाई की जिसमें थाना बिठूर की पुलिस फोर्स भी पर्याप्त संख्या में मौजूद रही। ओएसडी ने आसपास रहने वालों से लाउड इन्हेलर के जरिए अपील की कि कोई भी प्लॉट बिना केडीए में पता किए न खरीदें। यह जान लें कि संबंधित जमीन या प्लॉटिंग का ...