कानपुर, मई 9 -- कानपुर। नौ मीटर से कम चौड़ी सड़क पर केडीए की ओर से नक्शा पास न होने के मुद्दे पर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने जनरलगंज में व्यापारी संवाद का आयोजन किया। तय हुआ कि शहर की थोक बाजारों में विरोध किया जाएगा। मुख्यमंत्री को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा। साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि पुराने थोक बाजारों की सड़कें नौ मीटर से कम चौड़ी हैं। कहा कि इस नियमावली का विरोध किया जाएगा। मनीष गुप्ता, चंद्राकर दीक्षित, आशीष मिश्र, चरणजीत सिंह सागरी, रुमित सिंह सागरी, वीरेंद्र गुलाटी, अमित दोसर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...