कानपुर, मई 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का कोपरगंज में व्यापारी उद्यमी संवाद हुआ। नौ मीटर से कम वाली सड़क पर केडीए की ओर से नक्शा पास न होने का विरोध किया। तय हुआ कि कानपुर से लेकर लखनऊ तक विरोध किया जाएगा। ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि नयागंज, हटिया, कुली बाज़ार, जनरलगंज व कोपरगंज समेत सभी थोक घनी बाजारों में नक्शा पास न होने से दिक्कत आएगी। यहां गुरुजिंदर सिंह, विजय गुप्ता, चंद्राकर दीक्षित, सचिन त्रिवेदी आदि रहे। यह भी पढ़ें- टूटी-फूटी सड़क पर फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...