कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर। आदेश का पालन न करने के एक मामले में सीजेएम सूरज मिश्रा ने केडीए के पांच अधिकारियों को तलब कर लिया है। आदेश का पालन न करने के मामले में पांचों को तलब किया गया है। गांधी नगर निवासी अनिल प्रकाश बाजपेयी के बिनगवां स्थित प्लाट पर कुछ महीने पहले केडीए अफसरों ने अपनी जमीन बताते हुए बुलडोजर चला दिया था। अनिल ने सीजेएम कोर्ट में केडीए के जोन तीन के तहसीलदार, प्रवर्तन दल के प्रभारी अधिकारी, अमीन अंकुर पाल, अवर अभियंता मयंक यादव व सहायक अभियंता रामदास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजा जहां केडीए व अनिल के बीच समझौता वार्ता हुई, जिसके बाद केडीए ने अमीन से पैमाइश कराकर अनिल की जमीन अलग करने की बात कही थी लेकिन चार माह बाद भी पैमाइश कर रिपोर्ट कोर्ट न भेजने पर को...