कानपुर, अप्रैल 15 -- चकेरी। नौबस्ता में एक युवक ने आरोप लगाया है कि केडीए की जमीन को आरोपित ने अपनी बताकर बेच डाला। उसके बाद जब केडीए से नोटिस पहुंचा तो मामला प्रकाश में आया। इस पर पीड़ित ने आरोपित के पास जाकर विरोध किया तो उसने धमकाया। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपित समेत उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं वर्तमान में जमीन की कीमत करीब 1.8 करोड़ रुपये है। नौबस्ता निवासी दीपक बाजपेई के अनुसार आरोपित बाबूपुरवा निवासी चंद्रभान वर्मा ने बूढ़पुर मछरिया की तीन अलग अलग आराजी की जमीन को अपनी बताकर उनकी मां प्रीता बाजपेई को बैनामे के माध्यम से बेच दिया। यह भी पढ़ें- दंपति ने 17 लाख लेकर जमीन दूसरे को बेच दी परिवार वहां निर्माण कर निवास भी शुरू कर दिया। 19 और 26 सितंबर 2023 को केडीए ने जब उनके पास नोटिस भेजा तो उन्हें जमीन सरकारी होने की जानक...