कानपुर, मई 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सनिगवां में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर बुधवार को केडीए टीम ने बुलडोजर की कार्रवाई की। जोन-4 की प्रवर्तन टीम ने सनिगवां में अ​भियान चलाया। इस दौरान 31 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई। साथ ही, टीम अहिरवां भी पहुंची जहां कुल 71 बीघा भूमि पर प्लाटिंग की जा रही थी। चार प्लाटिंग के स्वामी केडीए से स्वीकृत नक्शे नहीं दिखा सके जिस पर नोटिस जारी किया गया है। केडीए ने कोई 12 करोड़ रुपये कीमत की जमीन खाली कराई। प्रवर्तन जोन-4 के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह अभियान चलाया। सनिगवां स्थित आदर्श विहार सोसाइटी में अजब सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा, हिमांशु व अन्य अवैध प्लाटिंग करा रहे थे। यहां 31 बीघा भूमि पर केडीए से बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराया जा रहा था। 31...