कानपुर, दिसम्बर 27 -- चकेरी। जाजमऊ में केडीएकर्मी के बंद पड़े मकान का दरवाजा तोड़ रहे एक चोर को इलाके के लोगों ने पकड़ लिया। जबकि, उसके दो साथी मौका पाकर मौके से भाग निकले। पकड़े गए आरोपित के पास से एक कट्टा भी बरामद किया है। लोगों ने आरोपित को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया है। जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी निवासी दिलशाद अली के अनुसार, वह केडीए में कम्प्यूटर ऑपरेटर हैं। वह अपने भाई महबूब अली के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात वह भाई महबूब के साथ सिविल लाइन स्थित शादी समारोह में गए थे। रात ढाई बजे पड़ोसी इनायत ने सूचना दी कि उनके घर मे चोर घुसे हैं और दरवाजा तोड़ रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने अपने परिचितों को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने घेरेबंदी कर एक युवक को असलहे के साथ पकड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.