धनबाद, फरवरी 26 -- पाथरडीह अजमेरा स्थित केडीएम पब्लिक स्कूल परिसर में बुधवार को भव्य आनंद मेला लगाया गया। इसमें रंग-बिरंगे स्टॉल, बच्चों की रचनात्मकता व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्सव में तब्दील कर दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजीव सिंह उपस्थित थे। विद्यालय सचिव दीपक मिश्रा, प्राचार्या आकांक्षा मिश्रा व निहार भारती महिला महाविद्यालय की प्राचार्या राखी कुमारी ने उनका स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी गरीब दास, अभिषेक पांडेय, उमेश यादव, दिनेश चंद्र झा, वासुदेव सुपकार, दिलीप राय, बीरेंद्र यादव, डा. एनके सिंह आदि थे। मौके पर सुमन कुमार, निर्मल महतो, रंजन ओझा, पुष्पा चौबे, सीमा महतो, मीता सरकार शिक्षक- शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राएं मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.