कानपुर, अप्रैल 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में केडीएमए एकेडमी ने डीसीए एकेडमी को आठ विकेट से पराजित किया।किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर हुए मैच में डीसीए एकेडमी की पूरी टीम 25 ओवर में महज 72 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से उदित श्रीवास्तव ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवांश राय और अनिरुद्ध ने तीन-तीन, माधव गुप्ता ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी केडीएमए एकेडमी की टीम ने 11.5 ओवर में दो विकेट पर 76 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से वीर सिंह ने नाबाद 31 रन, तनिष ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में उदित और ताहिर ने एक-एक विकेट लिया। उदित श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.