कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में केडीएमए एकेडमी ने नगर निगम को 10 विकेट से पराजित किया। जीत में वीर सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेली।किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर हुए मैच में नगर निगम की टीम ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन बनाए। टीम की ओर से आजाद द्विवेदी ने 56 रन, फरहान अजहर ने 35 रन, अजफर अमन ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवांश राय, माधव गुप्ता और अनिरुद्ध सिंह ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी केडीएमए एकेडमी की टीम ने वीर सिंह की 63 गेंद पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 105 रन की नाबाद शतकीय पारी और अमृत के नाबाद 81 रन की बदौलत 21.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 204 रन बनाकर मैच जीता। वीर सिंह को मैन ऑफ द मैच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.