काशीपुर, मार्च 15 -- काशीपुर। शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से काशीपुर विकास मंच (केडीएफ) ने रविवार को निर्माणाधीन एसटीपी का भ्रमण किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में केडीएफ के पदाधिकारियों एवं काशीपुर की विभिन्न सहयोगी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने किया और इसका संयोजन डॉ. चक्रेश कुमार जैन, उप सचिव काशीपुर कल्याण मंच ने किया। वर्तमान में कलाश मंडप नाला से आने वाले गंदे पानी को इस एसटीपी प्लांट के माध्यम से शुद्ध किया जा रहा है। शीघ्र ही लक्ष्मीपुर माइनर का निर्माण पूर्ण होने पर शहर के अधिकांश क्षेत्रों का सीवेज जल इस प्लांट तक पहुंचेगा और पूरे शहर के वेस्ट वाटर का वैज्ञानिक तरीके से शोधन किया जा सकेगा। इस भ्रमण में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. पी...