लातेहार, मई 10 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गारू-बेतला मार्ग में केड़ पिकेट के समीप रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी, तभी चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और बाइक सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...