लातेहार, अप्रैल 28 -- छिपादोहर प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के केड़-तुम्बागढ़ा मार्ग पर सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। डीजे लदा पिकअप वाहन और एक बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक सतबरवा की ओर से अपने घर केड़ लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इलाज के दौरान एक युवक, रवि परहिया पिता बिनोद परहिया, निवासी ग्राम रबदी की मौत हो गई। ...