बागपत, जनवरी 4 -- मुबारिकपुर स्थित केटी स्टेडियम में रविवार को आओ मिलकर बागपत को खेलों में विकसित बनाएं अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में युवाओं को खेलों से जोड़कर बागपत को एक सशक्त, स्वस्थ और प्रतिभाशाली जनपद बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिले भर से आए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और खेल प्रेमियों ने विभिन्न गांवों के युवाओं की खेलों में सहभागिता बढ़ाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। मुख्य अतिथि गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह ने कहा कि यदि बागपत के युवाओं को सही मार्गदर्शन और उपयुक्त मंच मिले, तो वे देश-विदेश में जनपद का नाम रोशन कर सकते हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष केटी भैया ने भरोसा दिलाया कि वे अपनी टीम के साथ मिलकर युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्...