कोडरमा, जून 28 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी द्वारा संचालित केटीपीएस परिसर में शनिवार की सुबह से शाम तक तीन जंगली हाथियों की मौजूदगी से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हाथियों के कारण पूरे दिन प्लांट प्रबंधन, सीआईएसएफ और वन विभाग की टीम अलर्ट मोड में रही। सुरक्षा के मद्देनजर श्रमिकों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर नहीं जाने की हिदायत दी गई तथा पूरे परिसर में विशेष निगरानी रखी गई।वन विभाग और सीआईएसएफ की टीम ने दिनभर ड्रोन कैमरे की मदद से हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। शाम ढलने के बाद वन विभाग ने सुनियोजित अभियान चलाकर हाथियों को सुरक्षित तरीके से प्लांट से बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- जयनगर के केटीपीएस प्लांट में घुसे तीन हाथी, मचा हड़कंप, ड्रोन से निगरानी इसके लिए खेडोबर पुलिया के समीप केटीपीएस की चहारदीवारी का एक हिस्सा तोड़कर हाथियों के ...