केटीपीएस में मनाया गया रेज़िंग डे, कर्मचारियों के योगदान को सम्मान
कोडरमा, जुलाई 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के कोडरमा ताप विद्युत स्टेशन (केटीपीएस) में शनिवार को रेज़िंग डे हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। यह दिवस 500 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-1 के वाणिज्यिक परिचालन (सीओडी) की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है, जिसने केटीपीएस में व्यावसायिक विद्युत उत्पादन की शुरुआत की थी। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख संजय कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक तपस मिर्धा, अमन ज्योति एवं मानस नस्कर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सतीशचन्द्र ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन समारोह में शामिल हुए। अपने संबोधन में संजय कुमार ने सभी कर्मचारियों को रेज़िं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.