कोडरमा, फरवरी 12 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को डीवीसी केटीपीएस बॉझेडीह पावर प्लांट में सुबह 6 बजे से कार्य पूरी तरह ठप रहा। सेंट्रल ट्रेड यूनियन ऐक्टू और एटक के नेतृत्व में मजदूरों ने काम बंद कर डीवीसी के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने चारों लेबर कोड-इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड, वेतन संहिता, सामाजिक सुरक्षा कोड तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशा संहिता-को वापस लेने की मांग उठाई। इसके साथ ही "मजदूरों पर हमला बंद करो", "डीवीसी और ठेकेदारों की मनमानी नहीं चलेगी" जैसे नारों से परिसर गूंजता रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व ऐक्टू जिला सचिव विजय पासवान और एटक जिला अध्यक्ष विनोद पासवान ने किया। अध्यक्षता विजय पासवान ने की, जबकि संचालन एटक कोषाध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.