कोडरमा, अप्रैल 25 -- जयनगर। डीवीसी केटीपीएस के बाहरी हिस्से में रेलवे गेट टू के पास पावर मेक कंपनी के कॉलोनी के निकट शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आज की लपटें उठता देख सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट महेश कुमार के नेतृत्व में सहायक कमांडेंट कुलदीप कुमार कुकरेती, दीवाकर कुमार कर्ण ने तत्परता दिखाते हुए जवानों के सहयोग से आज पर काबू पाया। मौके पर सूचना पदाधिकारी कृष्णकांत भी मौजूद थे, हालांकि आगलगी में कोई बड़ा नुकसान की सूचना नहीं है। बाहरी हिस्से में उग आए जंगल झाड़ इससे जलकर नष्ट हो गए। यह भी पढ़ें- 17 माईल के जंगल में भीषण आग, बेजुबान जीव-जंतुओं की बढ़ी मुश्किलें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.