कोडरमा, मई 2 -- जयनगर , निज प्रतिनिधि। श्रम दिवस पर केटीपीएस में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। सेफ्टी कांन्फ्रेंस हाल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीएम अमन ज्योति मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने श्रम कानून पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका, ट्रेड यूनियनों की कार्य प्रणाली कर्मचारी लाभ अवकाश बोनस ओवरटाइम तथा श्रम की गरिमा की जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण के दायित्वों पर भी बल दिया। पैनल अधिवक्ता नवल किशोर ने श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधान की जानकारी दी। प्रश्न उत्तर सत्र में श्रमिकों ने अपने सवालों को रखा। कार्यक्रम का समन्वय एच आर प्रबंधक आशीष कुमार ने किया। मौके पर भारी संख्या में महिला पुरुष श्रमिक मौजूद थे धन्यवाद ज्ञापन डीएम फ्रां...