सीवान, फरवरी 14 -- सीवान। जिले में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से बिजली कंपनी लोगों को जागरूक कर रही है। विद्युत कार्यपालक अभियंता रोशन कुमार ने बताया कि कैंप में कुटीर ज्योति श्रेणी के चयनित बिजली उपभोक्ताओं को पूरी तरह निःशुल्क सोलर पैनल इंस्टॉलेशन की सुविधा दी जाएगी। जबकि अन्य उपभोक्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की मूल सब्सिडी योजना के तहत सोलर सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता रोशन कुमार ने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक आवेदनों का निपटारा करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.