केजी से 8 तक की कक्षाएं 11:30 बजे तक चलेंगी
रांची, अप्रैल 20 -- खूंटी, संवाददाता। राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। नई व्यवस्था 21 अप्रैल से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। जारी आदेश के अनुसार, कक्षा केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित होंगी। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। इसके अलावा, सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और लू की चपेट में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.