नवादा, जून 14 -- पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेलमंडल के अंतर्गत आने वाले गया-किऊल रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सोमवार को कष्टकारी साबित होगा। रेलवे प्रशासन द्वारा दानापुर मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों अशोकधाम-किऊल-बंशीपुर यानी किऊल के दोनों छोरों के बीच एबीएस अर्थात ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य कराए जाने को लेकर एक दिन का ब्लॉक लिया गया है। यह भी पढ़ें- केजी रेलखंड पर कल रहेगा ब्लॉक, ट्रेनों के परिचालन में बदलाव काम के कारण परिचालन में बदलाव इस तकनीकी कार्य के कारण सोमवार 15 जून को इस मार्ग पर चलने वाली तीन प्रमुख पैसेंजर और फास्ट पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस ब्लॉक का सीधा और सबसे ज्यादा असर नवादा से होकर गुजरने वाली और यहां के यात्रियों की प्रमुख पसंदीदा ट्रेनों पर पड़ने जा रहा है, जिससे यात...