लोहरदगा, अप्रैल 28 -- लोहरदगा, संवाददाता।केजीबीवी सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस, लोहरदगा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (सीबीएसई बोर्ड) में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। साइंस और आर्ट्स संकाय में नामांकन के लिए आयोजित इस परीक्षा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा को सफल और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना रांची से आये गौरव वर्मा, अनुमंडल शिक्षा अधिकारी सीमा लकड़ा, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोदीपा बनर्जी और फील्ड मैनेजर आकाश कुमार ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा हॉल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रतिनियुक्त शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।। यह भी पढ़ें- JNVST 9th Result 2026 OUT: नवोदय विद्यालय 9वीं र...