लखनऊ, दिसम्बर 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए विज्ञान और गणित की पढ़ाई को अधिक प्रयोगात्मक, रुचिकर और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार ने ठोस पहल की है। इसके तहत 'लर्निंग बाय डूइंग' कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ प्रयोग, गतिविधि और प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से विषयों को समझाया जाएगा। 'लर्निंग बाय डूइंग' एक प्रशिक्षण के साथ-साथ विज्ञान और गणित शिक्षण में गुणात्मक परिवर्तन का माध्यम है। इससे बालिकाओं में तर्कशक्ति, समस्या समाधान क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास का विकास होगा। यह पहल केजीबीवीज को अब आवासीय विद्यालय के साथ-साथ कौशल और समझ की प्रयोगशाला के रूप में स्थापित करेगी। विशेष रूप से ग्रामीण, वंचित और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग...