मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में बेटियों की नीट, जेईई की तैयारी नहीं हो पा रही है। सूबे में 9वीं से 12वीं की पढ़ाई वाले महज 25 से 30 फीसदी केजीबीवी में ही तैयारी कराई जा रही है।

राज्य में केजीबीवी की स्थिति राज्य में 500 से अधिक केजीबीवी हैं। यहां 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को नीट और जेई की तैयारी कराने के लिए निजी कोचिंग से एमओयू किया गया है। विभाग को जिलों से मिली रिपोर्ट के अनुसार सूबे में महज 48 केजीबीवी में ही छात्राओं को तैयारी कराई जा रही है। इनकी कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। विभाग ने सभी केजीबीवी को तैयारी कराने को निर्देश दिया था। राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने सभी जिलों को छात्राओं को तैयारी कराने का निर्देश दिया है।

मुजफ्फरपुर जिले की केजीबीवी मुजफ्फरपुर ज...