घाटशिला, अप्रैल 2 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका में चार दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश की घोषणा गुड फ्राइडे और इस्टर पर्व तथा रविवार साप्ताहिक छुट्टी को देखते हुए किया गया है। अवकाश के दौरान गुरुवार से रविवार तक विद्यालय की छात्राएं अपने घर जाएंगी।यह जानकारी वार्डन रुमा हालदार ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...