बलरामपुर, जुलाई 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) उच्चीकृत इंटर कॉलेजों में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आयोजित दो दिवसीय काउंसिलिंग के दूसरे दिन बुधवार को विकास भवन सभागार में अभिलेख सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी हुई। भर्ती प्रक्रिया में महिला अभ्यर्थियों का उत्साह देखने को मिला। बेसिक शिक्षा विभाग की निगरानी में पीजीटी शिक्षक, लैब सहायक और लिपिक समेत 30 पदों के लिए 371 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 197 ने अपने अभिलेखों का सत्यापन कराया। वहीं रसोइया, चपरासी और चौकीदार के 15 पदों के लिए प्राप्त 76 आवेदनों के सापेक्ष 47 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। भर्ती प्रक्रिया श्रीदत्तगंज, उतरौला और रेहरा बाजार स्थित केजीबीवी के लिए आयोजित की गई। पीजीटी अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान...