कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर देहात,संवाददाता। डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को शैक्षणिक टूर पर भेजे जाने तथा परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों को विभिन्न विद्यालयों तक समय से पहुंचाने के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के प्रस्तावित शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो...