गौरीगंज, जनवरी 28 -- अमेठी। जनपद में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। आवेदन की प्रक्रिया 9 जनवरी से प्रारंभ होकर 24 जनवरी तक निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथि तक सभी विषयों के लिए कुल 435 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदनों में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण दोनों प्रकार के पद शामिल हैं। कुल 22 पदों के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों की संख्या अधिक होने से चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों की कंप्यूटर फीडिंग एवं प्रारंभिक जांच का कार्य निरंतर जारी है। फीडिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का परीक्षण किया जाएगा। जिसके उपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.