मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों (केजीबीवी) की बेटियां अब पढ़ाई के साथ आय का हुनर भी सीखेंगी। सूबे के 600 से अधिक केजीबीवी में कक्षा छह से ही विशेष स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। राज्य परियोजना निदेशक नवदीप शुक्ला ने इस बाबत जिलों के डीईओ और डीपीओ को निर्देश जारी किया है।

छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण मधुबनी पेंटिंग, सिक्की कला से लेकर जूट के उत्पाद बनाने तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सप्ताह में दो दिन इसके लिए ट्रेनिंग मिलेगी। विद्यालयों के लिए महिला प्रशिक्षकों का ही चयन करना है। महिला प्रशिक्षक नहीं मिलने पर ही पुरुष प्रशिक्षक को रखा जाएगा। लेकिन, उनके लिए समय अलग रहेगा। हुनर से संबंधित करीबी केन्द्रों का भी बेटियों को भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए अलग से राशि स्वीकृत हुई है।

स्...