लखनऊ, अक्टूबर 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यह भी पढ़ें- केजीबीवी की बेटियां अब पढ़ाई के साथ सीखेंगे आय का हुनरछात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण यूपी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की छात्राओं को भी अब कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी। छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही रोजगारपरक कौशल भी सिखाया जाएगा। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत 71 स्कूलों की 2672 छात्राओं को रोजगारपरक कौशल सिखाया जाएगा। अगले महीने से ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल के मुताबिक छात्राओं को हुनरमंद बनाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत दो नवंबर से इन स्कूलों में प्रशिक्षण शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है। छात्राओं को हेल्थ केयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान व एआई जैसे अत्या...