संभल, मई 21 -- जायंट्स ग्रुप ऑफ बहजोई के बैनर तले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को निशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। दंत चिकित्सक डॉ. प्रणव पाठक ने छात्राओं के दांतों की जांच कर दवा का वितरण किया। इससे पहले फेडरेशन अध्यक्ष डॉ. उमेश अग्रवाल व दीपक गोस्वामी आदि ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय की वार्डन अनुराधा सिंह समेत सीमा प्रतिभा, आंचल आदि स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...