फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। छांयसा थाना क्षेत्र में केजीपी हाईवे पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार गैस कंटेनर ने पीछे से कैंटर को टक्कर मार दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार हादसा बुधवार देर रात करीब दो बजे हुआ। मृतक की पहचान करनाल जिले के मोदीनपुर गांव निवासी दिनेश (30) के रूप में हुई है। वह करनाल से खाली कैंटर लेकर इंदौर जा रहा था। मृतक के भाई धर्मवीर ने बताया कि वे केजीपी हाईवे पर कुछ देर के लिए रुके हुए थे और दिनेश कैंटर में ही मौजूद था। तभी पीछे से आए भारत पेट्रोलियम के एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में दिनेश वाहन...