मुंगेर, मई 25 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता । हवेली खड़गपुर नगर के ऐतिहासिक मनी नदी पुल पर बने खतरनाक गड्ढों को आखिरकार भर दिया गया है। लंबे समय से पुल पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। हल्की बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से जलजमाव और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। बाइक सवार आए दिन फिसलकर घायल हो रहे थे। पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर पुल के गड्ढों की तस्वीर साझा की गई थी। इसके बाद 'हिन्दुस्तान' अखबार ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। लगातार खबर छपने और स्थानीय लोगों की मांग उठने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर सभी गड्ढों को भरवा दिया। मरम्मत कार्य पूरा होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने...