लखनऊ, नवम्बर 29 -- क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग का 9वां स्थापना दिवस समारोह मना पहले 26 प्रतिशत मृत्युदर थी, जो अब घटकर 18 फीसदी बची लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता केजीएमयू के किटिक्रल केयर मेडिसिन विभाग (सीसीएम) के आईसीयू में गंभीर मरीजों को नया जीवन मिल रहा है। गंभीर मरीजों की मृत्युदर घटी है। पिछले साल के मुकाबले करीब आठ प्रतिशत मृत्युदर में कमी दर्ज की गई है। यह जानकारी केजीएमयू क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अविनाश अग्रवाल ने दी। शनिवार को केजीएमयू में क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग ने 9 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश अग्रवाल ने कहा कि पिछले एक साल में 1078 मरीज आईसीयू-वेंटिलेटर पर भर्ती किए। विभाग में कई प्रदेश से गंभीर अवस्था में मरीज लाए जा रहे हैं। सभी मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का प्र...