लखनऊ, मार्च 1 -- केजीएमयू शिक्षक संघ ने ग्रेच्युटी की सुविधा न मिलने पर चार सप्ताह में आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ ने शनिवार को आयोजित बैठक में यह फैसला लिया। बैठक में केजीएम शिक्षक संघ ने ग्रेच्युटी संबंधी मुद्दों के निस्तारण के लिए शासन के अफसरों से वार्ता का निर्णय लिया है। जल्द ही संघ का प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त मुख्य सचिव और चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मुलाकात करेगा। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि चार हफ्ते में मामले का समाधान नहीं होता है, तो सभी शांतिपूर्ण और समयबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू करेंगे। संघ ने केजीएमयू में कुछ दिन से हो रहे विरोध प्रदर्शन पर केजीएमयू प्रशासन और कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद का समर्थन किया। बैठक में एसपीएम के डॉ. शिवेंद्र कुमार सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनके शोक संतप्त परिवार को सह...