लखनऊ, दिसम्बर 31 -- धर्मांतरण मामला लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। धर्मान्तरण प्रयास प्रकरण में केजीएमयू शिक्षक संघ कुलपति के पक्ष में उतर आया है। शिक्षक संघ ने पुतला फूंकने को राजनीति से प्रेरित बताया। केजीएमयू व कुलपति की छवि धूमिल करने वाला बताया गया। बुधवार को केजीएमयू शिक्षक संघ के कार्य समिति आपात बैठक हुई, जिसमें पैथोलॉजी विभाग की घटना पर चर्चा हुई। शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि पैथोलॉजी विभाग का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है। लिहाजा मामले की जांच में किसी भी तरह की कोताही के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं केजीएमयू कुलपति के निर्देश पर विशाखा समिति गठित की गई। 24 घंटे के भीतर जांच पूरी की गई। आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर को न केवल निलंबित किया गया, बल्कि विश्वविद्यालय परिसर म...