केजीएमयू लखनऊ के नर्सिंग अधीक्षक चार दिन से लापता, काल डिटेल्स से मिले कई अहम सुराग
संवाददाता, अक्टूबर 1 -- यूपी के लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) के अर्थोपेडिक विभाग के नर्सिंग अधीक्षक पवन गर्ग रविवार को रहस्यमय हालात में लापता हो गए। देर रात तक घर न लौटने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की कुछ पता नहीं चला। परिवारीजनों ने मड़ियांव थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार को उनकी कार सीतापुर जनपद के कमलापुर-जयरामपुर मार्ग पर लावारिस हालत में खड़ी मिली। पवन गर्ग की तलाश में पुलिस की छह टीमें लगी हैं। एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र के मुताबिक पवन गर्ग यहां केशवनगर में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार को पवन के भतीजे संजय गर्ग ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने तहरीर देकर बताया था कि 27 सितंबर की रात करीब आठ बजे चाचा कार लेकर घर से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर उन्हें फोन किया गया तो मोबाइल स्विच आफ मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.