लखनऊ, जून 4 -- केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने रोबोटिक तकनीक से 11 वर्षीय बच्चे गौरव की दुर्लभ और जटिल बीमारी का सफल ऑपरेशन किया है। कानपुर के पडीलालपुर गौरव लंबे समय से 'कोलेडोकल सिस्ट' (पित्त नलिकाओं की जन्मजात बीमारी) से पीड़ित था, जिसके कारण उसकी पित्त नलिका असामान्य रूप से फूल गई थी। कई अस्पतालों से मायूस होने के बाद उसे केजीएमयू लाया गया था। विभागाध्यक्ष डॉ. जेडी रावत ने बताया कि 26 मई को रोबोटिक विधि से ऑपरेशन कर असामान्य पित्त नलिका को हटाया गया और लिवर से आंत तक पित्त प्रवाह के लिए नया मार्ग बनाया गया। रोबोटिक सर्जरी के कारण बेहद छोटे चीरे लगे, जिससे दर्द और खून का बहाव न्यूनतम रहा। बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है और 4 जून को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। केजीएमयू में यह अत्याधुनिक सुविधा मरीजों के लिए बेहद कम खर्च मे...