लखनऊ, मई 8 -- केजीएमयू में दिल के प्रत्यारोपण को शुरू करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। शुरुआत के पांच दिल के प्रत्यारोपण फ्री किए जाएंगे। इससे गरीब मरीजों को फायदा मिलेगा। यह फैसला केजीएमयू कार्यपरिषद की बैठक में लिया गया। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को बोर्ड रूम में कार्यपरिषद की बैठक हुई। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि केजीएमयू में दिल के प्रत्यारोपण को लेकर पूरी तैयारी है। कॉर्डियो वैस्कुलर थोरैसिक सर्जरी विभाग के पास हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए लाइसेंस है। जरूरी उपकरण व संसाधन भी हैं। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ भी प्रशिक्षित हैं। ब्रेन डेड मरीज से दिल लेकर जरूरतमंद मरीज में प्रत्यारोपित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले दिल के प्रत्यारोपण की कवायद हुई थी। ट्रांसप्लांट से पहले ही मर...